School Holiday Update : 11 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, बच्चों की हुई मौज, यहाँ देखें लिस्ट

अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और इस बार बच्चों के लिए यह महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने कुल 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे। अगर आप पैरेंट्स हैं और अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये सही मौका हो सकता है। छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप अपने ट्रिप की प्लानिंग आराम से कर सकते हैं।

क्यों रहेंगे इतने दिन स्कूल बंद?

अगस्त में कई बड़े त्योहार आते हैं जैसे रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, ओणम और गणेश चतुर्थी। इसके अलावा हर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती ही है। कुछ स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी होती है। इन सबके मिलाकर बच्चों को अगस्त में पढ़ाई से ब्रेक मिल जाएगा।

अगस्त 2025 की स्कूल छुट्टियों की लिस्ट:

3 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन

10 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

13 अगस्त (बुधवार): झूलन पूर्णिमा

15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी

24 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

26 अगस्त (मंगलवार): ओणम

27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी

31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

क्या फायदा उठाएं छात्र?

जिन राज्यों में शनिवार को भी स्कूल बंद रहता है, वहां 15 अगस्त से 17 अगस्त तक लंबा वीकेंड मिल सकता है। ऐसे में छात्र इन छुट्टियों को सिर्फ मस्ती के लिए ही नहीं बल्कि पढ़ाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर 10वीं और 12वीं के छात्र पुराने पेपर हल करें, मॉक टेस्ट दें और असाइनमेंट पूरे करें।

ध्यान रखें:

ऊपर दी गई छुट्टियां मुख्य रूप से त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों पर आधारित हैं। अलग-अलग स्कूल और राज्य के अनुसार छुट्टियों में थोड़ा फर्क हो सकता है। अपने स्कूल से पक्की जानकारी ज़रूर ले लें।

Leave a Comment